अपनी जन्मतिथि के अनुसार चुनें पेन का कलर…

वास्‍तु। सब लोग मानते हैं कि किसी न किसी के लिए कुछ चीजें लकी होती हैं। अपनी लाइफ में सभी चाहते हैं कि वह खूब तरक्की करें और नाम और पैसा कमाएं, लेकिन कुछ लोग खूब मेहनत के बाद भी वह मुकाम नहीं पा पाते जिसके वे हकदार होते हैं। ऐसे में ज्योतिष के उपाय बेहद काम आते हैं।

आपको हम आज कुछ खास बात बताने जा रहे हैं। आपके लिए भी कोई न कोई चीज तो लकी होगी ही जिसे आप भी मानते होंगे। चाहे वह कोई कपड़ा हो पैन हो या फिर कुछ और, तो आपको आपके मूलांक के हिसाब से किस रंग के पैन का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

जिन लोगों का जन्म मूलांक एक है, उनके लिए सुनहरे रंग की पेन बेहद शुभ है। आप यदि किसी भी शुभ काम पर निकलते समय सुनहरे रंग का पेन साथ रख लें, तो आपके लिए ये बेहद भाग्यशाली साबित होगा। जिन जातकों का मूलांक दो है, उन्हें सफेद रंग का पेन साथ रखना चाहिए।

आप चाहें तो सिलवर रंग का पेन भी अपने साथ रख सकते हैं। जीवन में मजबूत भाग्य का रास्ता इसी के जरिये मिल सकता है। यदि आपका जन्म मूलांक तीन है, तो आपके लिए भी सुनहरे रंग की पेन ही भाग्याशाली साबित होगा। अपनी शर्ट, कोट या टीशर्ट की जेब में इस पेन को रखें,

क्योंकि जिस तरह से चमकेगी, उसी तरह से आपका भाग्य भी चमकेगा। मूलांक चार वाले जातकों को अपने साथ हमेशा भूरे रंग का पेन साथ रखना चाहिए। आप यदि किसी एग्जाम या इंटरव्यू में जा रहे, तो इस पेन को साथ जरूर रखें। आप जरूर सफल होंगे। मूलांक पांच के जातकों के लिए हरे रंग का पेन

शुभदायक माना जाता है। ये नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर जातकों का मार्ग प्रशस्त करता हैं। मूलांक छह के जातकों के लिए क्रिस्टल क्लियर वाला पेन बेहद शुभदायक होता है। अगर पेन पर कुछ चमकता हुआ नग भी हो, तो ये इनके लिए शुभदायक होता है।

कोशिश करें नग सफेद ही हो। यदि आपका मूलांक सात है, तो आपके लिए ग्रे रंग का पेन आपके भाग्य का रास्ता प्रशस्त करेगा। ये रंग आपको ज्यादा गुस्से से भी बचाएगा और आपके लिए सफलता की राह खुलती जाएगी। मूलांक आठ के लिए नीले रंग का पेन शुभदायक साबित हो सकता है।

इसके अलावा चाहें तो ये काले या किसी भी गहरे रंग का पेन अपने साथ रख सकते हैं। मूलांक नौ के लिए लाल रंग का पेन ऊर्जावान बनाने वाला होगा। लाल रंग के इस पेन से इनके सफलता का रास्ता हर जगह खुलता ही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *