सिनेमाघरों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की केरल सरकार ने दी अनुमति

नई दिल्ली। केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी रहने के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पिनराई विजयन सरकार राज्य में कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हॉल और इनडोर ऑडिटोरियम खोलने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल सरकार ने 25 अक्टूबर से सिनेमाघरों और इनडोर आडिटोरियम को कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है। प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है। कर्मचारियों के लिए भी पूर्ण टीकाकरण जरूरी है। इसके अलावा थिएटर और ऑडिटोरियम में कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के आने की अनुमति होगी। इसके साथ ही 18 अक्टूबर से कॉलेज-ट्रेनिंग संस्थान भी खोले जाएंगे। यहां दोनों टीके ले चुके छात्रों और स्टाफ को ही प्रवेश दिया जाएगा। केरल में बीते 24 घंटे में 13 हजार 217 नए मामले सामने आए और 121 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14 हजार 437 लोग संक्रमण से उबरे। राज्य में एक लाख 41 हजार 155 सक्रिय केस हैं। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 25 हजार 303 हो गई है। इस दौरान 96 हजार 835 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
केरल के मंत्री पी राजीव ने कहा कि एनार्कुलम पहला ऐसा जिला है जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *