सीएम नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचार करने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवष्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एकदूसरे से दूरी बनाये रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *