ठंड से मिलेगी राहत, हिमाचल में चार दिन साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मुख्य सड़कों को छोड़कर अभी भी 125 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं। लाहौल और कुल्लू में करीब 20 बस रूट बंद हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलोड़ी दर्रा होकर भी बस सेवा बंद है। लोग कड़ाके की ठंड में पांच किलोमीटर तक पैदल चलने पर मजबूर है। ताजा हिमपात के बाद अटल टनल के दोनों छोर पर सड़क पर फिसलन होने के कारण सैलानियों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं बुधवार को केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 12 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के पर्यटक स्थलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को केलंग का अधिकतम तापमान 02.5, शिमला 165, कल्पा 2.9, ऊना 27.0, धर्मशाला 17.2, नाहन 22.1, सोलन 22.0, मनाली 10.8, कांगड़ा 23.2, मंडी 22.0, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.7 और चंबा 19.5, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदनगर 4.7, भुंतर 4.4, कल्पा 1.9, धर्मशाला 7.8, ऊना 9.4, सोलन 4.4, मंडी 5.2, बिलासपुर 7.0, हमीरपुर 6.9, चंबा 7.4, और पांवटा साहिब 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *