पपीते का सेवन फायदेमंद होने के साथ नुकसानदेह भी, इन बातों का रखें ध्यान

हेल्‍थ। हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फलों का सेवन बेहद ही आवश्‍यक होता है क्‍योकि फलों में अत्‍यधिक मात्रा में पोषक तत्‍व मौजूद होते है। वही अगर हम पपीता की बात करें तो इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जों  इम्यूनिटी बूस्ट करनें में मदद करती है। पपीता में कई कंपाउंड ऐसे होते हैं, जिनमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टी होती हैं। पपीता का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए, तो सेहत को कई बड़े लाभ हो सकते हैं। वही पपीते का सेवन करते समय हमे कई सावधानिया भी रखनी चाहिए, क्‍योकि इसके सेवन से लभ के साथ-साथ कई चुकसान भी होते है। तो चलिए जानते है पपीता के सेवन से होने वालें फायदों व नुकयान के बारें में…

 

पपीता के सेवन से होने वाले फायदे  

  • पपीते का सेवन हृदय रोगों से बचाव करता है
  • पपीते के बीज का उपयोग करते पाचन प्रक्रिया को बेहतर कर सकते हैं।
  • पपीता में पाए जाने वाले औषधीय गुण आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी हैं।
  • गठिया के मरीजों को पपीते का सेवन करना चाहिए, उसके लिए पपीता उपयोगी है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार के लिए पपीता लाभकारी है।
  • बालों को मजबूत करने और घने बनाने के लिए पपीते के पत्तों के रस का उपयोग कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर से बचाव में पपीते के बीज फायदेमंद होते हैं।
  • अधिक वजन होने पर मोटापा घटाने के लिए लोग पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
  • उच्च रक्तचाप के इलाज में कच्चे पपीते को फायदेमंद बताया गया है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी पपीता का सेवन लाभकारी है।

पपीता के सेवन के नुकसान

  • गर्भावस्था में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में लेटेक्स पाया जाता है तो गर्भाशय के संकुचन की वजह बन सकता है। जिससे गर्भपात, प्रसव दर्द, शिशु में असामान्यताएं हो सकती हैं।
  • स्तनपान कराने वाली माताओं को पपीते के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
  • उच्च मात्रा में पपीते का सेवन पीलिया की समस्या को बढ़ाता है।
  • पपीते का अधिक सेवन नाक में कंजेशन, झनझनाहट, दमा जैसी सांस संबंधी समस्या के शिकार हो सकते हैं।
  • गुर्दे की पथरी की समस्या भी अधिक पपीते के सेवन के कारण हो सकती है।
  • एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *