गिलोय का सेवन सेहत के लिए रामबाण, अस्थमा, आर्थराइटिस से दिलाए राहत

हेल्‍थ। आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में तथा दवाओं में सदियों से किया जा रहा है गिलोय का संस्कृत में अर्थ होता है अमृत। इसीलिए इसे अमृत भी कहा जाता है,  यी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। गिलोय का तना सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, लेकिन इसकी जड़ के भी बहुत से फायदे हैं। गिलोय का उपयोग जूस, पाउडर या कैप्सूल के रूप में किया जाता है। जबकि गिलोय का काढ़ा बनाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होपी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि गिलोय का उपयोग कई सालों से इंडिया में मेडिसिन के रूप में किया जाता रहा है। यह इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और ब्लड शुगर लेवल को सही रखने जैसी कई समस्याओं में लाभदायक है। गिलोय का रोजाना सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है गिलोय के सेवन से होने वाले फायदो के बारे में।

डाइजेशन सही करने में सहायक –  गिलोय पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह डाइजेशन को सही कर कब्ज से राहत दिलाता है।

अस्थमाअस्थमा के मरीजों के लिए गिलोय रामबाण साबित होजा है। गिलोय का इस्तेमाल अस्थमा में होने वाली समस्याएं जैसे चेस्ट टाइटनेस, सांस लेने में समस्या, खांसी आदि में किया जाता है। इस स्थिति में रोगी को गिलोय की जड़ को चबाने या गिलोय जूस को पीने की सलाह दी जाती है।

आर्थराइटिस –  गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थरिटिस प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आर्थराइटिस का उपचार करने के और इसके लक्षणों को दूर करने में सहायक हैं। जोड़ों में दर्द के लिए गिलोय के तने के भाग को दूध के साथ उबाला जाता है और फिर इसका सेवन किया जाता है। इससे आर्थराइटिस में फायदा मिलेगा।

 

 डायबिटीज –  डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय बेहद फायदेमंद है। गिलोय एक हायपोग्लाइसेमिक ड्रग की तरह काम करता है और डायबिटीज के उपचार में मदद कर सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इसका जूस पीने से लाभ होता है। इसके रोजाना सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही यह बुखार से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।

 कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद –  गिलोय कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वस्थ लिपिड स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। गिलोय उच्च कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार विषाक्त पदार्थों को हटाकर शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *