निगम-निकाय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा…

उत्‍तराखंड। उत्तराखंड के करीब 45 हजार निगम-निकाय कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली बोनस देने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में सभी निगमों में बोनस देने का आदेश जारी कर दिया। राज्य सरकार की ओर से पहले ही राजकीय विभागों के कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद से निगमों में भी लगातार यह मांग की जा रही थी। मंगलवार को सचिव वित्त अमित नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सभी निगमों को कहा गया है कि वह वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की कार्यवाही अमल में लाएं। उधर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव वित्त अमित नेगी का आभार जताया। उन्होंने मांग की कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगमों में भी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *