देशभर में सबसे ज्यादा पौधा लगाने वाला जेल बना बुड़ैल मॉडल जेल

पंजाब। चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल देशभर में सबसे ज्यादा पौधे लगाने वाली जेल बन गई है। ढाई महीने में डेढ़ लाख से ज्यादा अलग अलग दस किस्म के फूल के पौधों को उगाया गया है। इसका श्रेय बुड़ैल मॉडल जेल के डीएसपी अमनदीप सिंह और पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन को जाता है। उनके प्रयास से जेल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है किसी जेल का नाम लिम्का बुक में दर्ज हो। जेल डीएसपी अमनदीप सिंह ने कहा कि वह अपने जानकार पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन के साथ थे। इस दौरान उनके मन में कुछ नया करने का ख्याल आया। तभी से उन्होंने अलग अलग किस्म के फूलों के बीज लेकर उगाना शुरू किया। इसके बाद एक टीम गठित की गई जो शहर के विभिन्न संस्थानों से संपर्क करता था। इस दौरान स्कूल, सरकारी शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल, रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) समेत कॉलेजों में पौधे बांटे गए। इसके अलावा जिसे पौधों की जरूरत होती थी संपर्क कर जेल से ले जाता था। जेल में 1 जनवरी से 15 मार्च 2020 के बीच डेढ़ लाख पौधे उगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *