ईरान-इस्राइल युद्ध का वैश्विक बाजारों पर प्रभाव, बढ़ सकते हैं पेट्रोल के भाव

crude oil price: इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे हमलों से पूरी दुनिया के बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है और शेयर टूट गए हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में अपना पैसा निकाल रहे हैं। इसका सीधा असर एक बार फिर सोने और डॉलर में तेज निवेश के रूप में सामने आ सकता है.

पेट्रोल के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी

इसके कारण भारत पर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ेगा और इसका असर आवश्यक पदार्थों की कीमतों में तेजी के रूप में सामने आ सकता है। अभी एक ही दिन पहले यह खबर सुनकर आम भारतीय उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि महंगाई दर कई वर्षों में सबसे निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर आ गई थी। रिजर्व बैंक ने भी महंगाई को नियंत्रण में देखकर रेपो दरों में कमी का ऐलान कर दिया था। इससे रेपो दरें 5.50 प्रतिशत पर आ गई हैं. इसके साथ ही बैंक रेपो दरों में कमी का लाभ आम उपोक्ताओं तक पहुंचाएंगे और उनकी घर-कारों पर लिए गए कर्ज की महंगी ईएमआई से राहत मिल सकेगी ।

 क्रूड ऑयल की कीमतों में होगी वृद्धि

ईरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। इस हमले के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 8.84 प्रतिशत बढ़कर 75.49 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। ईरान भी जवाबी हमला कर सकता है। ईरान-इस्राइल के युद्ध में ईरान के तेल कुओं को भी नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है। यदि ऐसा होता है तो क्रूड ऑयल की कीमतों में और अधिक वृद्धि हो सकती है। 

40 देशों से तेल आयात करता भारत

भारत लगभग 40 देशों से तेल आयात करता है। 2024 में ओपेक देशों ने भारत के कुल तेल आयात का करीब 51.5 प्रतिशत निर्यात किया था। लेकिन विशेष देश के हिसाब से देखें तो सबसे बड़ी हिस्सेदारी रूस की रही। रूस ने 2024 में अकेले भारत के कुल तेल आयात का लगभग 36 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया था। ईरान पर युद्ध के कारण ओपेक के दूसरे देशों से निर्यात मूल्य में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है। इससे हमारे यहां तेल मूल्यों पर असर पड़ सकता है।

तेल की कीमतों में आया उछाल

इस हमले से दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी बेंचमार्क कच्चा तेल 4.97 डॉलर या 7.3 प्रतिशत बढ़कर 72.91 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 4.78 डॉलर बढ़कर 74.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो 6.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गया है।

इसे भी पढ़ें:-इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव से उड़ानें प्रभावित, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *