चक्रवात जवाद के कमजोर पड़ने से नहीं होगा अधिक नुकसान: मृत्युंजय मोहापात्रा

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात जवाद शनिवार को कमजोर पड़ता नजर आया। बीते एक साल में दो चक्रवातों गुलाब और यास की तबाही झेल चुके पूर्वी राज्य ओडिशा व आंध्र प्रदेश के लिए यह बड़ी राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पुरी में जमीन से टकराने के पहले चक्रवात और भी कमजोर होते हुए गहरे दबाव में पहुंचेगा, जिससे अधिक तबाही के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि जवाद के कमजोर पड़ने से अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन इस दौरान आंध्र प्रदेश व ओडिशा में बारिश बढ़ेगी, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसका जो भी असर होगा, वह ओडिशा के गंजम, भदरक और बालासोर जिले में होगा। यह नुकसान चक्रवात की तबाही जैसा नहीं होगा। श्रीकाकुलम, विजियानगरम व विशाखापत्तनम में भी बारिश बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *