Delhi: भारत सरकार ने आज शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई पाकिस्तान आधारित आतंकियों के नाम शामिल हैं. इन आतंकवादियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत लिस्ट में डाला गया है. ये सभी आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण, फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति, घुसपैठ और आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले गतिविधियों में सक्रिय थे.
बता दें कि 23 आतंकवादियों को सूची में जुड़ने के बाद कुल आतंकवादियों की संख्या 80 हो गई है.
23 आतंकवादियों की लिस्ट
सूची में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों मसूद इलियास कश्मीरी, हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार, अब्दुल्ला जिहादी, गुलाम फरीद, मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर, मुफ्ती मुहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की और वसीम नूर जट को सूची में है.
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्ला खालिद, मोहम्मद याकूब, फिरदौस अहमद भट, हारून रशीद गनई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कय्यूम लोन, नजीर अहमद गुज्जर, मौलाना यूसुफ तैबी, ओवैस फारूक, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, मोहम्मद शाहिद फैसल को सूची में शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें:-कही भीषण गर्मी तो कहीं तेज बारिश से लोग बेहाल, यूपी में मानसून के ठहराव से IMD की डराने वाली चेतावनी