धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें…

एस्ट्रोलॉजी।  त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस बार 22 और 23 अक्‍टूबर को धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ होता है। ऐसे में इस अवसर पर लोग सोने, चांदी, बर्तनों से लेकर वाहनों की जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें धनतेरस के अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को धनतेरस के मौके पर खरीदना अशुभ माना गया है।

लोहे की वस्तुएं:-  

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लोहे को शनिदेव का कारक माना गया है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। लोहे की चीजें खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है।

नुकीली और धारदार चीजें:-

धनतेरस के दिन चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के अवसर पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है।

स्टील से बनी चीजें:-  

धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में स्टील से बनी चीजों को खरीदकर लाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। मान्यताओं के अनुसार इस पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

एल्युमिनियम:-

कई बार लोग धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामानों को भी खरीदते हैं। आपको इस धातु से बने सामानों को खरीदने से बचना चाहिए। इस धातु को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *