योगासन के बाद न करें ये काम…

योग। योगासन स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है। योग से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर की जा सकती हैं। नियमित योगा अभ्यास शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है, वजन नियंत्रित करता है।

आंखों की रोशनी से लेकर बाल झड़ने तक कि समस्याएं जो खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोगों को परेशान करती हैं, आदि से  बचाता है। अलग अलग तरह के योग अलग अलग शारिरिक समस्याओं में असरदार हैं। लेकिन योगासन का गलत तरीके से अभ्यास या योग से पहले और बाद की गतिविधियों की सही जानकारी न होने से शरीर पर योग का असर उल्टा भी हो सकता है।

कई लोग योगा करने के बाद भी रोगग्रस्त हो जाते हैं। इसकी एक वजह योग को सही तरीके से न करना है। लोगों को ये पता होना चाहिए कि योगासन का अभ्यास करने से पहले और बाद में की जाने वाली गलतियां शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं योगासन के तुरंत बाद क्या करें और क्या नहीं-

योग के बाद पानी  पिएं:-

योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में योग करने के बाद कुछ देर इंतज़ार करने का बाद ही पानी पिएं।

योगाभ्यास के बाद खाना  खाएं:-

योग करने के तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए। योग करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही खाना खाएं। ध्यान रखें कि हैवी डाइट न लेकर हल्का खाना ही खाएं। योगासन से पहले भी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है।

योग के बाद तुरंत नहाएं नहीं:-

योग करने से शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च हो जाती है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, इससे सर्दी जुखाम जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

बीमारी में योग  करें:

अगर आप नियमित योगाभ्यास करते हैं लेकिन कभी बीमार हो जाएं तो योग न करें। ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारी में शरीर कमजोर और थकावट रहती है। योगासन करने से ऊर्जा खर्च होती हैं। ऐसे में इस स्थिति में योग न करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *