महंगे कपड़ों को धोते समय न करें ये गलतियां

काम की खबर। स्टाइलिश और ट्रेंडिंग लुक कैरी करने के लिए लोग ब्रांडेड कपड़े पहनना पसंद करते हैं। महंगे कपड़े बेशक आपकी पर्सनालिटी को निखराने का काम करते हैं। लेकिन इन कपड़ों को धोते समय लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे आपकी एक्सपेंसिव ड्रेसेस खराब होने लगती हैं। कई बार जानकारी के अभाव में कुछ लोग महंगे कपड़ों को भी नॉर्मल तरीके से धो देते हैं। जिसके चलते कुछ कपड़ों का कलर फेड हो जाता है तो कभी ड्रेस की चमक फीकी पड़ने लगती है। आइए जानते हैं महंगे कपड़ों को धोने के कुछ टिप्स

लेबल पढ़ना न भूलें:-

कपड़े धोते समय लोग अक्सर सभी कपड़ों को एक-साथ धोने की गलती कर बैठते हैं। जिसके चलते महंगे कपड़े जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में महंगे कपड़ों को अलग से धोना बेहतर रहता है। साथ ही महंगे कपड़ों को धोने से पहले कपड़े पर लगा लेबल जरूर पढ़ लें और लेबल में लिखे निर्देश के अनुसार ही कपड़ों को धोएं।

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से बचें:-

वॉशिंग मशीन में धोने से महंगे कपड़े खराब हो जाते हैं। इसलिए महंगे कपड़ों को हमेशा हाथों से धोने का प्रयास करें। साथ ही कपड़े धोते समय इस पर ब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे कपड़े के फैब्रिक खराब हो सकते हैं। वहीं महंगे कपड़ों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल बेस्ट रहता है।

दाग साफ करें:-

महंगे कपड़ों पर लगे दाग रिमूव करने के लिए कपड़े पर पानी डालकर उंगली से दाग को रब करें। फिर कपड़े पर डिटर्जेंट छिड़कर उसे साफ कर लें। इससे कपड़ों पर लगा दाग आसानी से छूट जाएगा।

कपड़ों को बनाएं स्मैल फ्री:-

महंगे ब्रांडेड कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए आप फैब्रिक सॉफ्टनर या कलर सॉफ्टनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में इन चीजों को मिक्स करें और कपड़ों को 15 मिनट के लिए इस पानी में भिगो दें। इससे कपड़ों की बदबू तुरंत दूर हो जाएगी।

महंगे कपड़े सुखाने के टिप्स:-

कुछ लोग कपड़ों को धोने के बाद इन्हें जोर से निचोड़ कर धूप में सूखने के लिए डाल देते हैं। मगर निचोड़ने से न सिर्फ कपड़ों का फैब्रिक ढीला हो जाता है बल्कि तेज धूप से कपड़े का रंग भी फेड होने लगता है। इसलिए महंगे कपड़ों को हल्के हाथ से निचोड़ कर नॉर्मल धूप में सुखाना बेहतर रहता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *