ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए करें ये योगासन…

फिटनेस। मस्तिष्क शरीर का सबसे सेंसिटिव ऑर्गन होता है। जिस प्रकार स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है ठीक उसी प्रकार ब्रेन के बेहतर फंक्शन और ब्रेन पॉवर को बढ़ाने के लिए नियमित योग और व्यायाम करना आवश्यक है। ब्रेन के लिए योग सबसे बेहतर व्यायाम माना जाता है। नियमित योगाभ्यास करने से मन शांत रहता है और स्ट्रेस या डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थितियों से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए योगासन-

पद्मासना:-

पद्मासन मन और मस्तिष्क को शांत कर फोकस और कंसंट्रेशन को बढ़ावा देता है। पद्मासन एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जिससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और बॉडी पोस्चर बेहतर होता है। पद्मासन का नियमित अभ्यास करने से मन एकाग्र रहता है और ब्रेन पावर बढ़ती है।

वज्रासन:-

वज्रासन को डायमंड पोज भी कहा जाता है। इसके नियमित अभ्यास से मन और शरीर मजबूत बनता है। वज्रासन करने से डाइजेशन सही रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। वज्रासन करने से बॉडी रिलैक्स होती है और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे ब्रेन बेहतर फंक्शन करता है।

हलासना:-
हलासना मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट कर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर है। इसके नियमित अभ्यास से स्ट्रेस और तनाव दूर होते हैं और दिमाग शांत रहता है। ये कंधो को स्ट्रेच करने के साथ थायरॉयड ग्लैंड के लिए भी फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *