ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट

E-Rickshaw Shutdown App: हाल ही में लांच हुई BAT-BMS चाइनीज ऐप के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को लेकर किया गया है. इस एप की मदद से सड़क के बीच में अचानक रिक्शा बंद होने से यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी. इससे सोलर, ऑफ ग्रिड और मरीन बैटरी मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन अब लोग इससे ई-रिक्शा बंद कर रहे हैं. जो सरकार सरकार के निर्देश पर  BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. 

बता दें कि कई ई-रिक्शा में लिथियम की बैटरी लगी होती है और इस बैटरी में ब्लूटूथ वाला बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम लगा होता है. अगर इस सिस्टम को डिसेबल या पासवर्ड से प्रोटेक्ट न किया जाए तो यह आसानी से ऐप से कनेक्ट हो जाता है. एक बार कनेक्ट होने के बाद ऐप से बैटरी को कंट्रोल किया जा सकता है. ऐप में बैटरी के डिस्चार्ज फंक्शन को बंद करने का ऑप्शन होता है. इस पर टैप करते ही बैटरी से मोटर को पावर मिलनी बंद हो जाती है, जिससे ई-रिक्शा के पहिये थम जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *