मनाली की इन जगहों पर लें पैराग्लाइडिंग का मजा…

यात्रा। जब भारत में घूमने की बेहतरीन जगहों की बात होती है तो उसमें मनाली का नाम जरुर आता है। यह एक ऐसा स्थान है, जो सालभर सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां का ठंडा वातावरण मन को बेहद लुभाता है। मनाली में स्थित में हिडिम्बा मंदिर और बौद्ध मठ भी बेहद प्रसिद्ध है। यह स्थान अपने स्पोर्ट्स एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।

आप यहां पर रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिप लाइनिंग और ज़ोरबिंग आदि का आनंद उठा सकते हैं। अगर आपको पैराग्लाइडिंग करना अच्छा लगता है तो यहां पर ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई से ग्लाइडर को एक बेहद ही सुंदर दृश्य दिखाई पड़ता है।

फातरू:-

अगर आप पैराग्लाइडिंग के दौरान एक लंबी उड़ान भरना चाहते हैं तो आपको यहां पर पैराग्लाइडिंग करनी चाहिए। यह स्थान मनाली में सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्रदान करता है। अगर आपको पहले से ही पैराग्लाइडिंग का अनुभव है तो फातरू में आपको बेहद मजा आएगा।

कांगड़ा घाटी:-

पैराग्लाइडिंग के लिए यह एक बेहद ही अद्भुत स्थान है। पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान बीर के शानदार नज़ारों से उड़ान भरती है, जबकि लैंडिंग बिलिंग के सुंदर क्षेत्र में होती है। इस स्थान पर अगस्त से नवंबर के महीनों के बीच पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्राप्त करने के लिए कई सैलानी आते हैं। यहां पर वार्षिक हिमालयन पैराग्लाइडिंग प्री-इवेंट भी आयोजित किया जाता है।

माहरी:-

मनाली में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध स्थान में से एक है माहरी। यह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और धौलाधार रेंज का शानदार दृश्य पेश करता है। आप यहां पर आकाश में एक पंछी की भांति उड़ते हुए कुछ अविस्मरणीय दृश्यों को देख सकते हैं। लगभग 3360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माहरी में पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है।

सोलंग घाटी:-

सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है। मनाली से मात्र 15 किमी की दूरी पर सोलंग घाटी में अधिकतर सैलानी पैराग्लाइडिंग करते हैं। यहां की हरियाली व प्राकृतिक खूबसूरती आपके अनुभव को और भी अधिक यादगार बनाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *