पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का हुआ निधन…

राजस्थान। राजस्थान के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा का जोधपुर में रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के परिवार में जोधपुर से जिला प्रमुख उनकी पत्नी लीला मदेरणा व दो बेटियां हैं। एक बेटी दिव्या ओसियां से विधायक हैं। इसी सीट से महिपाल मदेरणा भी दो बार विधायक रह चुके हैं, इससे पहले वे 19 साल तक जोधपुर से जिला प्रमुख रह चुके थे। मदेरणा का शव सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव चाडी लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *