पूर्व मंत्री प्रेम सागर और पूर्व विधायक कमल अरोड़ा सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में सियासी उठापटक जारी है। रविवार को पूर्व मंत्री प्रेम सागर और पूर्व विधायक कमल अरोड़ा सहित कई अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, देवेंद्र सिंह राणा सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। सियासी गलियारों में प्रेम सागर और कमल अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक कर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली थी। इस बैठक के बाद ही कहा जा रहा था कि ये दोनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नेकां (नेशनल कांफ्रेंस) के पूर्व संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज ने भी नेकां से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कमल अरोड़ा बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से नेकां के पूर्व विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *