असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर

असम।  असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ से पिछले 24 घंटे में आठ और लोगों की मौत हो गयी। असम मे बाढ़ से 31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि, कछार के सिलचर इलाके का बड़ा भाग पिछले 11 दिन से जलमग्न है।

इस साल बाढ़ और भूस्खलन से 159 लोगों की जान जा चुकी है। असम के 26 जिलों में बाढ़ प्रभावितों की संख्‍या बढ़कर 31.54 लाख पहुंच गई है। ब्रह्मपुत्र, बेकी, कोपिली और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

हालांकि, कुछ अन्‍य नदियों का जल स्तर घट रहा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उप आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

सीआरपीएफ कैंप में घुसा बाढ़ का पानी:-
असम में भारी बारिश के कारण पानी सीआरपीएफ के कैंपों में घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिन और बारिश होगी, इसलिए एहतियात के तौर पर कैंप खाली कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *