कोहरा: मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के द्वारा अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।शुक्रवार की रात आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड  में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे के वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
देश में 25 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, बिहार में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

  • सात प्रमुख शहरों का तापमान :-
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 9 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 8 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
मसूरी 1 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -2 डिग्री सेल्सियस  12 डिग्री सेल्सियस

इन राज्यों में  बारिश के आसार :-
मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *