दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

लाइफस्‍टाइल। चेहरे की खूबसूरती बढ़ने में चमकते दांतो का भी अहम रोल होता है। इसलिए इनकी अच्छे से सफाई बहुत आवश्‍यक है। कई बार हमारा ध्यान दांतों की सफाई से हट जाता है, जिससे दांतों में पीलापन आना शुरू हो जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे कैविटी दांतों के घेर लेती है और खोखला कर डालती है। इसलिए दांतों की सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करना आवश्‍यक होता है। यदि आपको भी इस तरह की दिक्कत है तो आप इन आसान तरीकों से दांतों की चमक को बरकरार रख सकते हैं। तो आइए इनके बारे में जानते हैं।

कैविटी हटाता है नारियल तेल
दांतों के कीड़े दूर करने के लिए नारियल तेल रामबाण माना जाता है। नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने पर दांतों का प्लाक, बैक्टीरिया, सड़न और मुंह की दुर्गंध दूर होती है। ऑयल पुलिंग का मतलब होता है मुंह में नारियल तेल डालकर 5 से 10 मिनट तक घूमाना और थूक देना। ध्यान रहे कि आप इस नारियल तेल को निगलें नहीं। यह कैविटीज  को दूर करने के सबसे दमदार नुस्खों में से एक है।

अंडे का छिलका
दांतों के सड़े हुए हिस्से को हटाने में अंडे का छिलका बहुत कारगर होता है। अंडों के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जो दांतों के नष्ट हुए इनेमल को फिर से खनिज देने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए अंडे के छिलकों को साफ करके उबालकर पीस लें। अब इसमें बेकिंग सोडा और नारियल तेल मिलाकर इसको टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें।

हर्बल पाउडर का मिश्रण
दांतों के कालेपन को हटाने में हर्बल पाउडर काफी फायदेमंद माना जाता है। यह दांतों के साथ-साथ मसूड़ों से खून बहने की दिक्कत को भी रोकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला, एक चम्मच नीम, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच लौंग का पाउडर मिलाएं। इससे रोजाना अपने ब्रश करने से आपको राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *