डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ब्‍यूटी टिप्‍स। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों के शरीर पर दिखता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, नाइट शिफ्ट, नींद में कमी और कई अन्य कारणों की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। ये घेरे आपके चेहरे के ग्लो और खूबसूरती को कम कर देते हैं। कई मामलों में चश्मा लगाने की वजह से भी ये समस्या सामने आती है। महिलाएं डार्क सर्कल छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन जब ये ज्यादा होते हैं तो मेकअप से भी ये छिप नहीं पाते।

इसी के चलते आज हम आपको इन डार्क सर्कल से निजात पाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने चेहरे के काले घेरों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको महज कुछ ऐसी चीजों की आवश्‍यकता पड़ेगी जो आपकी रसोई में मिल जाएंगीं। तो चलिए जानते हैं।

दूध :-  
डार्क सर्कल को रिमूव करने के लिए आप ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कॉटन बॉल को दूध में भिगो कर रखें। अब इस रुई को आंखों के नीचे वहां रखें, जहां काले घेरे हों। हर रोज दिन में दो बार ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे खत्‍म होने लगेगा।

गुलाब जल का :-
डार्क सर्कल कम करने के लिए दूध के साथ गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें रूई डुबो कर उसे आंखों पर रखें। बीस मिनट बाद ताजे पानी से आंखें धो लें। हर रोज ऐसा करने से आपको जल्द असर दिखेगा।

बादाम का तेल :-
बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर आप अगर डार्क सर्कल पर लगाएंगे तो इससे भी चेहरा साफ हो जाएगा। इसके लिए बादाम का तेल और दूध को एक साथ बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें भीगी हुई कॉटन बॉल्स को बीस मिनट के लिए आंखों पर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

आलू का रस :-
डार्क सर्कल हटाने के लिए आलू का रस बहुत असरदार होता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकाल लें। रुई की मदद से इसे आंखों के आस-पास लगाएं। अब साफ पानी से आंखों को धो लें। इससे भी आपको जल्द आराम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *