सर्दियों में ऑफिस में स्टा‍इलिश दिखने के लिए फॉलों करें ये टिप्स…

फैशन। सर्दियों के मौसम में आप अपने लुक के साथ काफी एक्‍सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आपको इंडो वेस्‍टर्न लुक पसंद है तो कुछ मिक्‍स मैच की मदद से आप ये लुक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। ये लुक्‍स आपकी पूरी पर्सनैलिटी को काफी स्‍टाइलिश और कूल तो बनाएंगी ही, आप ठंड से भी बची रहेंगी। आइए जानते हैं ऑफिस के लिए विंटर वियर-

लॉन्‍ग कोट:-

सर्दियां आते ही बाजार में तरह-तरह के कोट काफी नजर आते हैं। ऑफिस के लिए ये कोट काफी परफेक्‍ट भी लगते हैं। आप ओवर कोट या लॉन्‍ग कोट को अपने जींस, ट्राउजर, वूलेन स्‍टॉकिंग, या साड़ी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। आप अपने को‍ट कलेक्‍शन में एक ब्‍लैक, नेवी ब्‍लू या डार्क ग्रे लॉन्‍ग कोट जरूर रखें।

काफ्तान:-
वूलन काफ्तान फिर से फैशन में है। ये इसे शॉल और स्‍वेटर की तरह यूज में ला सकती हैं। ये इंडियन और वेस्‍टर्न ड्रेस दोनों के साथ अच्‍छा लगता है। इसे आप जींस, साड़ी, सूट हर चीज के साथ पहन सकती हैं। ये आपको क्‍यूट लुक देगा।

ब्लेजर:-  

विंटर में क्‍लासी ऑफिस लुक के लिए आप लूज ब्‍लेजर को कैरी कर सकती हैं। ये अलग-अलग मटेरियल में आपको मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसे हाइनेक या वीनेक पुलओवर के साथ स्‍टाइल कर सकती हैं। इसके साथ जींस या ट्राउजर काफी अच्‍छा लगेगा। बोल्‍ड लुक के लिए आप इसके साथ लेदर बूट ट्राई कर सकती हैं। आप इसे साड़ी के साथ भी मैच कर सकती हैं।

वूलन लॉन्‍ग शर्ट:-
अगर आप कूल लुक चाहती हैं तो आप अपने विंटर ऑफिस लुक में फलालेन वाले लॉन्‍ग शर्ट को शामिल कर सकती हैं। वूलन लॉन्‍ग शर्ट आप ब्‍लैक जींस या स्टॉकिंग और बूट के साथ स्‍टाइल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *