बेस्ट ब्राइडल लुक के लिए ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स करें फॉलो…

फैशन। हर लड़की की चाहत होती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो अपने कपड़े, ज्वैलरी, मेकअप हर चीज का पूरा ख्याल रखती है। अगर आप जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो इन पांच ट्रेंडी मेकअप को जरूर देखें। किसी भी मेकअप को चुनते समय इस बात का ध्यान रखें को वो आपकी स्किन टोन के साथ मैच करें। साथ ही मेकअप का कपड़ों से गहरा कनेक्शन रहता है।

  • दुल्हन के चेहरे पर मेकअप की मोटी पर्त बीते दिनों की बात हो गई है। अब मेकअप केवल चेहर के फीचर्स को उभारने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए होता है। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड में इन दिनों सटल मेकअप है। जिसमे ब्लशर, ब्रांजर और हाईलाइटर शामिल है। अच्छी तरह से बेस मेकअप को ब्लेंड करने के बाद नेचुरल कलर को इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में इन दिनों नेचुरल फेस पैलेट आने लगे हैं। क्रीमी मैट लिपस्टिक के साथ आप इस लुक को पूरा कर सकती हैं। दिन के फंक्शन में दुल्हन के लिबास के साथ आप इस तरह के मेकअप को कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा।
  • पिंक और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ नो मेकअप लुक को अब दुल्हन के लिए भी खूब पसंद किया जा रहा है। मेकअप के साथ ही दुल्हन इन दिनों खुले वेवी बाल और हल्की-फुल्की ज्वैलरी को अपने लुक के लिए चुन रही हैं। तो अगर आप ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
  • शादी के लाल जोड़े के साथ अगर आप खुद का ब्राइट मेकअप पसंद करती हैं। तो आंखों के मेकअप को बोल्ड बना सकती हैं। विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईशैडो के साथ न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक खूबसूरत और ट्रेंडी दिखेगी।
  • इन दिनों बेहद ब्राइट मेकअप करने का समय चला गया है। अब सॉफ्ट और सटल मेकअप ट्रेंड में है। ऐसे में आप अपनी आंखों के लिए पेस्टल स्मोकी आई मेकअप को चुन सकती हैं। जो दिखने में काफी सॉफ्ट सा दिखता है। इस मेकअप ट्रेंड को इन दिनों शादी के लिए दुल्हन से लेकर और लड़कियां भी पसंद कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *