बागवानी प्रोजेक्ट को समय पर करें पूरा: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश। बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व बैंक की वित्तीय मदद से चलने वाले बागवानी प्रोजेक्टों को समयबद्ध पूरा किया जाए। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के मामले को मंत्रिमंडल सब कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट में ले जाएंगे। इसके बाद जो भी फैसला होगा, उसे लागू किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने विभागों के अधिकारियों की बैठकों में उनके कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग सेंटरों के निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों का काम तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जल शक्ति विभाग के कामकाज को लेकर उन्होंने संतोष जताया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल लगाने का काम तय लक्ष्य के अनुसार चल रहा है। यही कारण है कि देश में हिमाचल ने अच्छा काम करके पहला स्थान हासिल किया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि एग्रो पैकेजिंग के कारोबार में विस्तार करने को कहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *