गूगल का नया ओएस हुआ लॉन्च…

टेक्नोलॉजी। गूगल ने Android 13 का Go एडिशन लॉन्च कर दिया है। Android Go को पहली बार पांच साल पहले लॉन्च किया गया था। Android Go को कम रैम और स्टोरेज वाले फोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। Android Go एडिशन के साथ गैरजरूरी एप्स को हटा दिया गया है और अन्य एप्स को भी ऑप्टिमाइज किया गया है। Google ने अपने एप जैसे Chrome और Gmail को भी ऑप्टिमाइज किया है। Android Go एडिशन को 3 जीबी रैम तक वाली डिवाइस के लिए पेश किया गया है।

Android 13 Go की लॉन्चिंग के साथ Google ने अपने ब्लॉग में कहा है कि Android Go के मंथली एक्टिव यूजर्स 250 मिलियन से अधिक हैं। Android Go के साथ भी यूजर्स को सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं।

Android 13 Go के साथ यूजर्स को नई डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा नोटिफिकेशन परमिशन, एप्ल लैंग्वेज प्रिफ्रेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Android 13 Go के साथ गूगल डिस्कवर भी मिलेगा जिसमें वेब स्टोरीज से लेकर वीडियो और कंटेंट के साथ-साथ न्यूज भी मिलेंगे, हालांकि अभी तक मोबाइल निर्माता कंपनियों ने अपने उन फोन की लिस्ट जारी नहीं की है जिन्हें Android 13 Go का अपडेट दिया जाएगा।

एंड्रॉयड गो के फायदे और खासियत:-
एंड्रॉयड गो को पहली बार 2017 में एंड्रॉयड 7 यानी नूगट के साथ पेश किया गया था। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी होगी। चाहे फोन में कम एमएएच वाली बैटरी ही क्यों ना हो। इसके अलावा इस वर्जन के हिसाब से मोबाइल एप को भी ऑप्टिमाइज किया जाता है जिसके बाद एप की साइज कम हो जाती है। इस वर्जन में मोबाइल इंटरनेट की खपत भी कम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *