गुजरात एआईसीसी के प्रभारी बने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें गुजरात के लिए अपना नया प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रघु शर्मा को गुजरात के साथ ही दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है। राजीव सातव के निधन के बाद से यह पद खाली था। राज्यसभा सदस्य सातव का कोरोना की वजह इसी साल 16 मई को निधन हो गया था। उनकी उम्र सिर्फ 46 साल थी। रघु शर्मा वर्तमान समय में राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *