हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारियों के वेतन में की वृद्धि…

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। बुधवार को बढ़ोतरी का पत्र जारी कर दिया गया। वेब डिजाइनर, डाटा एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर और सिस्टम एनालिस्ट के वेतन में 4500 से 5200 तक का इजाफा हुआ है। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेश महासचिव हवा सिंह तंवर ने बताया कि उनके प्रयासों से कर्मचारियों को यह लाभ मिला है। जनवरी 2021 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने यह मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मांग पर सहमति जताई थी, जिसका पत्र आज जारी किया गया। वेतन में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने भारतीय मजदूर संघ का धन्यवाद किया है। संघ के प्रांत संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, कृष्ण लाल गुर्जर, वरिष्ठ पदाधिकारी वेद सैनी, कंप्यूटर प्रोफेसर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कादियान, हवा सिंह तंवर, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, उप महामंत्री राजीव सहारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजू बाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *