हिमाचल को विभिन्न परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक से मिलेंगे 3,160 करोड़ रूपए

हिमाचल प्रदेश। विश्व बैंक के पास हिमाचल में निवेश का पर्याप्त पोर्टफोलियो है और विभिन्न परियोजनाओं के रूप में राज्य को कुल 3,160 करोड़ रुपये प्राप्त हो रहे हैं। यह परियोजनाएं सड़क, जलापूर्ति, बागवानी, वन और वित्तीय प्रबंधन क्षेत्रों से संबंधित हैं।

विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने 15 और 16 मार्च 2022 को प्रदेश का दौरा किया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और भविष्य के अनुबंधों की संभावनाएं तलाशना है। यह जानकारी मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने दी है।

विश्वं बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हार्तविग शाफर के नेतृत्व में प्रदेश के दौरे पर आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

राम सुभग सिंह ने कहा कि इस बैठक में जलवायु अनकूल कृषि, एकीकृत वाटरशैड विकास दृष्टिकोण के माध्यम से आजीविका सुरक्षा, राज्य पर्यावरण कार्ययोजना और स्वच्छ गतिशीलता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। राज्य ने इन सभी क्षेत्रों में निवेश, तकनीक और ज्ञान सहायता का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *