हिंदूराव अस्पताल में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली। बकाया वेतन और कर्मचारियों के अभाव की वजह से दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में उपचार मिलना मुश्किल हो सकता है। आज से अस्पताल के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में अस्पताल के बाकी कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि डॉक्टरों को बीते दो महीने से वेतन नहीं दिया गया। दिवाली पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला जिसकी वजह से कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने निगम प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *