गृहमंत्री अमित शाह ने रूद्रनाथ के दर्शन कर शुरू किया घर-घर जनसंपर्क

उत्‍तराखंड। गृहमंत्री अमित शाह ने रूद्रप्रयाग मुख्य बाजार में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर विस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, महिला समूहों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड राज्य के समग्र विकास के लिए भाजपा को पुन: सत्ता में लाने का आह्वान भी किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा।

शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित प्राचीन रुद्रनाथ मंदिर गए और आराध्य रुद्रनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लगभग दस मिनट की पूजा-अर्चना के बाद गृहमंत्री मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाईवे के दोनों तरफ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *