ब्रेकफास्ट में टेस्टी खाने का है मन तो ट्राई करें वड़ा पाव पॉप्स

रेसिपी। महाराष्ट्र की फेमस डिशों में शुमार है वड़ा पाव का नाम। हालांकि अब वड़ा पाव देश के हर कोने में आसानी से मिल जाता है। वहीं स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन लोग अक्सर वड़ा पाव का स्वाद चखते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी वड़ा पाव पॉप्स टेस्ट किया है। जी हां, वड़ा पाव पॉप्स खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। वहीं इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप नाश्ते में इंस्टेंट स्नैक्स बनाना चाहते हैं। तो वड़ा पाव पॉप्स ट्राई करना आपके लिए बेहतर‍ विकल्‍प साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं वड़ा पाव पॉप्स बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री
4 ब्रेड की स्लाइस

2 चीज़ स्लाइस

3 उबले हुए आलू

2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

¼ चम्मच हल्दी पाउडर

1 चुटकी हींग

¼ चम्मच सरसों के दाने

½ इंच बारीक कटा हुआ अदरक

½ कप चने का बेसन

2 लहसुन की बारीक कटी हुई कलियां

1 चुटकी बेकिंग सोडा

तेल जरूरत के मुताबिक

3-4 करी पत्ता

1 चम्मच नींबू का रस

नमक स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका
स्‍वाद से भरपूर वड़ा पाव पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें। अब हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को दरदरा पीस लें। इसके बाद कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करें। अब इसमें सरसों के दाने डालकर भूनें। सरसों चटकने के बाद कढ़ाई में हींग, करी पत्ता, हल्दी पाउडर और अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें। इसे 1 मिनट तक गैस पर पकाएं और फिर इस मिक्सचर को आलू में डालकर मिला लें। फिर आलू में हरा धनिया, नींबू का रस और नमक मिलाएं। इसके बाद बॉउल में बेसन लें।

अब इसमें नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर घोल तैयार कर लें। ब्रेड की स्लाइस को चारों तरफ से काटकर ब्राउन पार्ट अलग कर दें। अब ब्रेड की स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं। दूसरी ब्रेड की स्लाइस पर रेड गार्लिक चटनी अप्लाई करें। अब चीज़ स्लाइस और एक स्टिक रखकर दोनों ब्रेड स्लाइस को बंद कर दें। इसके बाद आलू के मिक्सचर को ब्रेड स्लाइस के चारों तरफ लगाकर कवर करें। अब इसे बेसन के घोल में डालकर पैन में डीप फ्राई कर लें। बस आपके वड़ा पाव पॉप्स तैयार हैं। इसे गार्निश करने के लिए आप इस पर मेयोनीज, टोमैटो केचअप और हरी चटनी से डिजाइन बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *