इन अभ्यासों को करने से आंखों के दर्द और थकान से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। क्या आपको भी लंबे समय तक कंप्यूटर या स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बाद आंखों में दर्द और जलन जैसा अनुभव होता है? यदि हां, तो आप अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों का ज्यादा से ज्यादा समय तमाम तरह के गैजेट्स के इस्तेमाल पर बीतता जा रहा है। वहीं कोरोना के इस दौर में लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम ने लोगों का स्क्रीन टाइम पहले से और अधिक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे आंखों की सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक मानते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़े हुए स्क्रीन टाइम का हर एक घंटा हमारी आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। यही कारण है कि कम उम्र में ही लोग धुंधली दृष्टि, आंखों में खुजली, पानी आने और सिरदर्द जैसे समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में योग को शामिल करके आंखों से संबंधित तमाम तरह की परेशानियों को न सिर्फ दूर किया जा सकता है, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी यह योगासन काफी मददगार हो सकते हैं। चक्रासन का अभ्यास:- आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए चक्रासन योग का नियमित अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों से संबधित तमाम प्रकार की समस्याओं को कम करने के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी बेहतर योगाभ्यास हो सकता है। चारों तरफ देखना:- यह अभ्यास आपकी आंखों की मांसपेशियों को फैलाने में मदद करने के साथ उन्हें आराम देता है। खासकर लंबे समय तक काम करते रहने के बाद चारों तरफ देखने का यह अभ्यास आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह सभी अभ्यास आप कभी भी किसी काम को करते समय भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *