Republic Day Parade 2024: कर्तव्य पथ पर सेना के सैन्‍य शक्ति का प्रदर्शन जारी, रॉकेट रेजीमेंट ने दुनिया को दिखाई ताकत

India 75th Republic Day : 75वें गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. इस दौरान राष्‍ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं.

India 75th Republic Day: सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाईपास्ट

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट किया. इसके  साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च भी किया.

India 75th Republic Day: दुनिया के एक मात्र घुड़सवार दल ने किया मार्च

वहीं, सेना के दल 61  कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया. इस दौरान इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया. आपको बता दें कि यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है.

इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च. फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रही. यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का भाग है. 

India 75th Republic Day: सेना के रॉकेट रेजीमेंट ने दुनिया को दिखाया दमखम

भारतीय सेना के टी-90 भीष्म ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया. 42 आर्मर्ड रेजीमेंट के इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट फयाज सिंह ढिल्लन ने नेतृत्व किया. वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया. इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया. 

इसे भी पढ़े:- Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, वेंकैया नायडू समेत 5 को पद्म विभूषण, 30 महिलाएं भी की जाएंगी सम्‍मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *