India-Pakistan: दुनिया भर में आज सवाल उठ रहा है कि…क्या पाकिस्तान भरोसे लायक है भारत ने हमेशा बड़प्पन दिखाते हुए दहशतगर्दों का पालन-पोषण करता रहा लेकिन फिर भी पड़ोसी का पूरा इतिहास ही दागदार और धोखा देने वाला रहा है…संघर्ष विराम के बाद भी गोलाबारी करता रहा। पाकिस्तान सरकार पर सेना के प्रभुत्व के बीच बड़ा सवाल है कि यह संघर्ष विराम कितना लंबा चल पाएगा।
अस्तित्व के साथ धोखेबाजी
भारत के अस्तित्व में आने के बावजूद पाकिस्तान पहले दिन से ही धोखा दे रहा है। पाकिस्तान ने कबायली आतंकियों और सेना की मदद से कश्मीर पर कब्जा करने की कोशिश की और जंग शुरू हुई। यह जंग जम्मू और कश्मीर रियासत को लेकर नव स्वतंत्र राष्ट्र भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ा था। इसे पहले कश्मीर युद्ध के नाम से भी जानते हैं। इस युद्ध की शुरूआत अक्तूबर 1947 में हुई जब पाकिस्तान समर्थित आदिवासी हमलावरों ने रियासत पर हमला किया। महाराजा हरि सिंह की ओर से जम्मू और कश्मीर के भारतीय संघ में विलय के बाद, भारत ने इस क्षेत्र की रक्षा के लिए अपनी सेना भेजी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर संघर्ष हुआ।
1965 : दूसरा युद्ध…
इस युद्ध में भी पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ कर अशांति फैलाने की हरकत की। इसी दौरान 5 अगस्त, 1965 को कश्मीर को लेकर सशस्त्र संघर्ष शुरू हुआ। यह तब शुरू हुआ जब हजारों पाकिस्तानी सैनिकों ने स्थानीय उग्रवादियों के वेश में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। भारत ने इस पर भी जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू की, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूर्ण पैमाने पर लड़ाई में बदल गई।
बांग्लाभाषियों पर भी अत्याचार
इतना ही नहीं बल्कि पूर्वी पाकिस्तान ने बांग्लाभाषियों पर भी अत्याचार करना शुरू किया, तो बड़े पैमाने पर वहां से लोग भारत में शरण लेने लगे। एक बार फिर चालाकी दिखाते हुए पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 3 दिसंबर, 1971 को जंग छेड़ दी, इसमें भी उसे करारी शिकस्त मिली। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश एक नया राष्ट्र बना। इस समझौते के दस दिन बाद राजस्थान के नागी में भारतीय जमीन हड़प ली। 21 सैनिकों की शहादत के बाद जमीन छुड़वाई गई।
उड़ी, पुलवामा और पहलगाम अटैक
- पाकिस्तान आतंकी हमले कराता रहा। 2008 में मुंबई हमले में भी शामिल रहा। 2016 में उड़ी में सैन्य अड्डे पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक की।
- 2019 : पुलवामा हमला किया जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए। पाकिस्तान ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला कराया। भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक से इसका जवाब दिया।
- 2025 : पहलगाम हमला…22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या की। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। 10 मई को संघर्षविराम हुआ।
इसे भी पढ़ें :- भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा भारत, पड़ोसी देश लगातार कर रहा उकसावे वाली हरकत