भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी एसवी सुनील ने लिया संन्यास

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी को दो दिन में तीसरा झटका लगा है। टीम के एक और स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक लंबी और भावुक पोस्ट लिखकर अपने हॉकी करियर और भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। साल 2007 में सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सुनील दो ओलंपिक का हिस्सा रहे। उन्होंने 2012 लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। सुनील ने 14 साल के लंबे करियर के दौरान 264 मुकाबले खेले और 72 गोल दागे। वह कई ऐतिहासिक पल का भी गवाह रहे। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *