बच्चों के लिए फायदेमंद है ग्रैंड पैरेंट्स के साथ समय बिताना

रिलेशनशिप। आज के दौर में खेल, पढ़ाई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में वयस्त रहने के कारण बच्चों को ग्रैंड पैरेंट्स के साथ समय बिताने की बिल्कुल फुर्सत नहीं है। वहीं कुछ बच्चों का ग्रैंड पैरेंट्स से मिलना-जुलना ही बड़ी मुश्किल से हो पाता है।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में बच्चों को ग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। लेकिन उनके साथ टाइम स्पेंड कर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी किग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहना आपकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मददगार हो सकता है। तो आइए जानते हैं ग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहने के कुछ फायदे-

सोशल बनते हैं बच्चे:-

आजकल की ट्रेंडिंग लाइफस्टाइल में सिर्फ पैरेंट्स के साथ रहने वाले बच्चे अमूमन अन्य लोगों के साथ एडजेस्ट नहीं कर पाते हैं। वहीं ग्रैंड पैरेंट्स के होने से बच्चे न सिर्फ उनके साथ समय बिताते हैं बल्कि उनकी बात भी मानते हैं। छुट्टियों में ग्रैंड पैरेंट्स के घर जाने से बच्चे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी घुलते-मिलते हैं और सोशल लाइफ को खुलकर इन्जॉय कर पाते हैं।

बच्चों में आएगी सम्मान की भावना:-

ग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहने से बच्चे बड़ों का सम्मान करना सीखते हैं। ग्रैंड पैरेंट्स अक्सर बच्चों की गलतियों को माफ करके उन्हें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। जिससे बच्चों की सहनशीलता में इजाफा होता है। साथ ही बच्चे ग्रैंड पैरेंट्स के साथ-साथ सभी बड़े-बुजुर्गों को सम्मान की भावना से देखते हैं और उनकी सलाह को नजरअंदाज नहीं करते हैं।

कॉन्फीडेंस में इजाफा:-

ग्रैंड पैरेंट्स के साथ या ज्वाइंट फैमली में रहने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। ऐसे में बच्चे हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। मुश्किलों से डरने के बजाए उनका डट कर सामना करने में यकीन रखते हैं। इसके अलावा ग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहने से बच्चों में समर्पण और सहयोग की भावना भी पैदा होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *