कश्मीर में बढ़ी ठंड…

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने के साथ खुश्क सर्दी में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। कश्मीर और लेह-लद्दाख में ऐसी ही स्थिति है। जम्मू में भी रात्रि तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक में भी बढ़ोतरी होगी। जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में तपिश का अहसास कम हुआ है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों का मौसम पूरा साथ दे रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ पहुंच रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 28.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साफ मौसम के बीच दिन में आर्द्रता का प्रतिशत (उमस) 75 फीसदी दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 7.3, कटड़ा में 12.5 और भद्रवाह में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सबसे अधिक सर्दी पड़ रही है, यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.9, पहलगाम में माइनस 2.0 और गुलमर्ग में शून्य दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *