कश्मीर के सभी जिलों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में सर्दी बढ़ गई है। कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जम्मू में भी ठंड बढ़ी है। यहां सामान्य से कम तापमान दर्ज हुआ है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 20 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। 21 से 23 नवंबर तक उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू जिले की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान में 23.4 और न्यूनतम तापमान 10. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। कश्मीर में कड़ाके की ठंड चिल्ले कलां के रूप में 40 दिनों के लिए मनाई जाती है। 21 दिसंबर से कश्मीर में चिल्ले कलां शुरू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *