जानें पौष मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और योग

धर्म। दिसंबर इस साल का आखिरी महीना है। इस माह में साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि भी आने वाली है। यह पौष मासिक शिवरात्रि होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने और शिव जी की पूजा करने का विधान है। इस दिन सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। तो आइए जानते है कि पौष शिवरात्रि कब है और पूजा का शुभ समय क्या है।

पौष मासिक शिवरात्रि 2022
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 दिसंबर दिन बुधवार को रात 10:16 बजे से शुरू होगी और इस ति​थि का समापन अगले दिन गुरुवार को शाम 07:13 बजे होगा। शिवरात्रि की पूजा के​ लिए रात्रि का मुहूर्त देखा जाता है। इसे देखते हुए पौष मासिक शिवरात्रि 21 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन ही व्रत और पूजा होगी।

पौष मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त –
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। भोलेनाथ की पूजा के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वैसे इस दिन निशिता काल में पूजा करने का अपना विशेष महत्व है। 21 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ समय रात 11:52 बजे से देर रात 12 :47 बजे तक है।

मासिक शिवरात्रि पर दो शुभ योग :-
इस मासिक शिवरा​त्रि पर दो शुभ योग अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ये दोनों ही योग कार्यों में सफलता प्रदान करने वाले हैं। 21 दिसंबर को अमृत सिद्धि योग सुबह 08:33 बजे से शुरू होगा और यह अगले दिन सुबह 06:33 बजे तक रहेगा।  अमृत ​सिद्धि योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है, जो साथ ही समाप्त भी होगा।

शिवरात्रि पर भद्रा :-
इस मासिक शिवरात्रि के दिन रात में भद्रा भी लग रही है। इस दिन रात 10 बजकर 16 मिनट से अगले दिन सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक भद्रा रहेगी।

मासिक शिवरात्रि का महत्व :-
मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्‍व होता है। शिवरात्रि के दिन महादेव जी की पूजा करने से मनोरथ सिद्ध होते हैं। शिव कृपा से दुख, रोग, कष्ट, ग्रह दोष आदि दूर हो जाते हैं। जीवन में सुख और शांति आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *