जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी-बिहार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो-तीन दिनों में यहां मानसून मेहरबान होगा, कहीं-कहीं भारी बारिश  भी हो सकती है।

दिल्ली में मौसम मिलाजुला रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होगी तो कहीं मध्यम। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जम्मू कश्मीर, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों तथा पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर भारत में सक्रिय होगा मानसून:-
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब उत्तर भारत में सक्रिय होगा। उत्तर भारत तेज बारिश के लिए तरस रहा है। आईएमडी का अनुमान है कि अब मानसून यहां मेहरबान होगा और अगले एक सप्ताह में यूपी,  बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से उत्तर भारत में झमाझम बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम सिस्टम के चलते उत्तर भारत में अच्छी वर्षा के आसार हैं।

यहां हो सकती है झमाझम बारिश:-

  • 27 से 30 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
  • आज से 30 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी मध्यम से तेज वर्षा के आसार हैं।
  • गुरुवार को दिल्ली में भी तेज बारिश की संभावना है।

देश में मानसून की अब तक की प्रगति की बात करें तो सामान्य से करीब 11 फीसदी ज्यादा औसत वर्षा दर्ज हुई है। देश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो चुके हैं, लेकिन यूपी, बिहार व झारखंड में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई है। इन राज्यों में करीब 45 फीसदी कम वर्षा हुई, लेकिन अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश से हालत सुधर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *