जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली।  उत्‍तर भारत में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट जारी:-
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में 17से 18 दिसंबर तक शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *