जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। विशेषकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। यहां कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है।

इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप:-
मौसम विभाग ने बताया कि देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार:-
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *