जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम आने जैसा रहेगा। आज आपको किसी किए हुए कार्य का परिणाम मिलेगा, जिसमे आपको सफलता मिलेगी, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत तो बहुत ही सावधानी से जाए, उसमें आपके वाहन की खराबी का खतरा बना हुआ है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी किसी कहीं बात पर पछतावा होगा, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से माफी भी अवश्य मांगेंगे। आज यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले व्यवसाय करने वाले लोगों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन उन्हें धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चे पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी वाणी पर संयम रखें, तो आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी रखनी होगी। आपके व्यवसाय में आज किसी मनचाहे समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा और आपके मित्रो व भाइयों की सहायता से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण आज आपको तनाव मिल सकता है। आज आपको किसी से भी लेनदेन करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके भविष्य की योजनाएं सुदृढ़ होंगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों का चुनाव करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं,जिसमें पिता का मार्गदर्शन भी आपको समय समय पर मिलता रहेगा। आपका जीवन साथी आपके सभी प्रयासों में आप का पूर्ण रुप से सहयोग करेगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई कुशल अवसर मिलेगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्यों करने से आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, लेकिन संतान के विवाह की चिंता जो आपको सता रही थी, वह आज समाप्त होती दिख रही है। व्यापार में किसी वृद्ध व्यक्ति का समर्थन आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। इसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति है भी उत्तम बनी हुई है। कार्य के क्षेत्र में सकारात्मक सोच से आज नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में आज आपको सुखद अनुभूति होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले यदि आप रोजगार के क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा, इसलिए ऐसा कतई ना करें। लव लाइफ में आज नई ताजी का अनुभव होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और परिजनों के कारण आज आपको अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। यदि आपको कोई पुराना कर्जी चल रहा है, तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन आवश्यक लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी सहायक होंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य की चर्चा पर विचार कर सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं व ईषालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य की नींव मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर परिवार के साथ विचार विमर्श होगा। इससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। व्यावसायिक मामलों के अनुभव व्यक्तियों के लिए सहायक होगे। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज जीवनसाथी की सलाह आपको सफलता देगी और आप इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सायंकाल के समय किसी भी तरह के झगड़े हुए वाद विवाद से बचना होगा, नहीं तो कोई कानूनी विवाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सावधानी बरते हैं और खाने पीने पर संयम रखें।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। दूसरों से सहयोग लेने से आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी सहयोगी के कारण आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और शासन सत्ता का सहयोग भी आज आपको मिलेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ में नई ताजगी आयेगी। पारिवारिक जीवन में आज असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चा से मतभेद भी दूर होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मेल मिलाप की संभावना बनती दिख रही है, जिनके साथ हुए आप निकटम दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव उठेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपके कुछ कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, तो उनका पूरा करने के लिए आज उत्तम समय है। विद्यार्थियों को एकता बनाए रखनी होगी, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। यदि कोई मामला कोर्ट व कचहरी में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *