जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परोपकार के काम में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आज आप उसे सही करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे, जिसमें यदि आपका अपने भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दोपहर के बाद उसका सौदा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर में कोई मागलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपके मन में हर्ष होगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पिताजी व उच्चअधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिख सुखद रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपका आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में सहयोगियों के वाद विवाद को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आज कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति भरा रहेगा। आज समाज में भी आपकी एक नई पहचान बनेगी और व्यापार में यदि आपने अपने किसी सहयोगी को धन उधार दिया हुआ है, तो उसके वापस आने की संभावना कम थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकती है, जिसके कारण आपकी स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: आज का वाले आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों में तरक्की से आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है, जिसमें आपको जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। घर परिवार में यदि कोई वाद विवाद होगा, तो आज वह परिवार के बुजुर्ग सदस्य की मदद से सुलझ जाएगा। यदि आप अपने धन का कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

तुला राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र मे भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। आज आपको व्यवसायिक विवादों में पड़ने से बचना होगा। समाज में आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवायेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज आप अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

वृश्चिक राशि: आज का वाले आज का दिन आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें यदि किसी साझेदारी में कोई व्यापार करने को मिले, तो उसे अवश्य करें। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति आये, तो आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने मे व्यतीत करेगे। आज आपकी ऐसे किसी प्रयोजन से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रह सकता है। आज आप अपनी ग्रह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। धन का लेनदेन यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार करे क्योकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आज आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो वह आपको विजय दिलवा सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके लिए कोई षड्यंत्र बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको हमसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: आज का वाले आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के साथ मिलकर अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आपने अपने किसी परिचित से धन उधार लेने की सोची है, वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्वो की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत रहेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी संतान के स्वास्थ्य खराबी हो जाने के कारण आपको भागदौड़ व खर्चा दोनों की स्थिति बन सकती है। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे थे, तो उसे भी आज आप आगे के लिए टाल देंगे। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज आप किसी रसूखदार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके परिवार के छोटे बच्चे पिकनिक मनाते हुए नजर आएंगे। माता पिता की सलाह के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज आपके लिए सार्थक सिद्ध होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *