जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा,नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज सायंकाल के समय में आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

वृष राशि: आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपको लिए लाभदायक हों।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको शान शौकत व दिखाने पर खर्च करने से बचना होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से भी मुलाकात होगी, जिससे मिलने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई व बहनों से यदि आपका कोई वाद-विवाद था, तो वह आज समाप्त होगा और आप के बीच प्रेम बढेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी दूसरे की बात भी सुननी होगी, क्योंकि कभी कबार किसी की बात सुनने में कोई बुराई नहीं है। नौकरी कर रहे जातकों को आज आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, उनके सहयोग व साथ से काम पुरा करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद आ जा सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्‍या राशि: आज का दिन कलात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज किसी कलात्मक कार्य को करने में आपकी रूचि बढ़ी नजर आएगी। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयासरत हैं, तो वह आज आपको आसानी से प्राप्त होगी। आज आपका आपकी माता जी से प्रेम व स्नेह बढ़ेगा। आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करना होगा। व्यापार में यदि आप कोई नया परिवर्तन करने की सोच रहे थे, तो आज आप उसे करने में भी सफल रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आज अचानक से पूर्ण होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने साथियों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भाई के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवन साथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के प्रति सतर्कता से प्रयास करने होंगे, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने में कोशिश करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। घर व कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सरलता पूर्वक निभाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी कुछ पिछली देनदारियों चल रही थी, तो आज आप उनसे मुक्ति पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने घर वालों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में अपने किसी सहयोगी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के उत्तम भविष्य के लिए आज आप धन का निवेश करने करेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जिसे देखकर आपके विरोधी भी राजनीति में आने का प्रयास करेंगे, लेकिन वह आपको परास्त करने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा क्योंकि इसी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेगे। आज आप शुभ कार्या पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि: आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आपने अपने धन का कहीं निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किस कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संतान पक्ष की पढ़ाई में यदि कोई बांधा थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विधार्थियो की पढ़ाई में यदि कोई बांधा थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *