जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखिए। परिवार में तकरार होने से आप मानसिक परेशान रहेंगे। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार मन को दुखी करेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याहन के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता सहायक होंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

तुला राशि: तुला राशि वाले अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दीजिए। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जिद को छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। लघु यात्रा का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। किसी तरह के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें। मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग है। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याहन के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

मीन राशि: मीन राशि वाले धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी कार्य में विध्न न डालें। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की कोशिश करें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात चीजों से थोड़ा संभलकर रहें। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *