जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी, जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की धन प्राप्ति होने से धन लाभ अच्छा होगा। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस वजह से दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिससे मानसिक शांति का अभाव हो सकता है। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका दिन बेहतर जाएगा और आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। छोटे भाई-बहनों को भी कुछ दिक्कत होगी और मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। विरोधियों के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा। मामा पक्ष के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज के दिन मानसिक तनाव के कारण कुछ दुविधा होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप की नीतियां आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी होगी। पिता और माता को स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कतें देंगी, जिससे आपको भी चिंता होगी। संतान का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, लेकिन पढ़ाई में रुकावटो का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दूर यात्रा पर जाने की कोई योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे, जिनसे मानसिक अशांति भी होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको आज मिलना चाहिए। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले प्रेम संबंधो में सफलता मिलेगी। आज अपने प्रियतम को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा रोमांस होगा, लेकिन थोड़ी तकरार भी हो सकती है। मानसिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, लेकिन व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *