जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको आज अपने पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ नई अनुभूति होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज आप अपने पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर तक स्थितियां अच्छी होंगी। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में एकदम से तेजी आएगी जो शाम तक आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से बात बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों को दिमाग से ना लगाएं। किसी से झगड़ा ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करें और जिन बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है, उनके लिए भी थोड़ा ध्यान रखें। संतान के प्रति थोड़ा चिंता होनी जायज है, लेकिन उन्हें अपना कर्म करने दें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद परिवार में जरूरतों को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आज का ज्यादातर समय घर वालों के साथ बिताना पसंद करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कामों में आंशिक सफलता मिलेगी। भाग्य ठीक-ठाक रहेगा, जिससे काम बन जाएंगे। इनकम ठीक होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग में वक्त लगेगा। कुछ दोस्तों से लंबे समय तक ना मिलने के कारण आज मिलना जुलना होगा जिससे मन हल्का होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी भी होगी, लेकिन कोशिश करने से समाधान निकल जाएगा और समस्याएं दूर होंगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा लेकिन फिर भी अपने बारे में सोचेंगे और अपनी गलतियों के बारे में भी विचार करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा, बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। कुछ बेवजह के खर्चे होंगे और आपकी सेहत पर भी खर्च हो सकता है। आवश्यक दवाइयां जरूर लेकर आएं और किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी उद्देश्य को लेकर दिन की शुरुआत करेंगे और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *